(चंडीगढ़,हरियाणा)04अक्टूबर,2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा के मंत्रियों की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को हरियाणा का संकल्प बताते हुए इसे गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
“इसी के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 30-35 गांवों में नियमित बैठकें, 200-300 लोगों की टोली द्वारा गांवों में पहुंचकर स्वच्छता, संवाद और स्थानीय समस्याओं के समाधान का अभियान चलाया जाएगा।
किसानों को ‘अन्नदाता से ऊर्जादाता’ बनाने, हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 1,000 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने, एफपीओ व डिजिटल मंडियों को मजबूत करने, युवाओं को स्किल इंडिया से जोड़ने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष कार्य होगा।”
गुरुग्राम को ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित करने और हरियाणा की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भी गति से कार्य किया जाएगा।(साभार सोशल मीडिया)
