ग्रीन क्लाइमेट रेज़िलिएंस फंड पर सीएम सैनी ने की समीक्षा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)18नवंबर,2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में ग्रीन क्लाइमेट रेज़िलिएंस फंड को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और पराली प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की नीतियों और जागरूकता अभियानों का परिणाम है कि किसान अब पराली जलाने के बजाय उसका वैज्ञानिक तरीके से सदुपयोग कर रहे हैं और इसे आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में अपना रहे हैं। पराली से बायो-सीएनजी, खाद और अन्य उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने पराली प्रबंधन में देश में मिसाल कायम की है। पिछले वर्षों की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है, जो किसान के सहयोग और सरकारी प्रोत्साहन का परिणाम है।

बैठक में मौजूद राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार की इस पहल की सराहना की और फंड के संचालन में तकनीकी सहयोग तथा वित्तीय योगदान देने की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री ने फंड के प्रभावी और पारदर्शी संचालन के लिए ‘पृथ्वी’ नाम से एक समर्पित कंपनी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंपनी के कार्यों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए ताकि फंड का लाभ सीधे पर्यावरण सुधार और किसानों तक पहुंचे। इस फंड से जल संरक्षण, वनीकरण और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को भी गति मिलेगी।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *