बिजनौर में सीएम योगी देंगे विकास योजनाओं की सौगात

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)16जुलाई,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 17 जुलाई को बिजनौर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और बिजनौर व चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वर्धमान कॉलेज में होगी जनसभा:
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से पुलिस लाइन होते हुए वर्धमान कॉलेज जाएंगे। वर्धमान कॉलेज में वह करीब एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप:
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पूरे रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जनसभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *