सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की “पुष्प वर्षा”

Uttar Pradesh

(मेरठ,UP)08अगस्त,2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा में हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। सावन शिवरात्रि तक 4 से 4.5 करोड़ कांवड़ियों के जलाभिषेक करने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावन शिवरात्रि तक करीब 4 से 4.5 करोड़ भक्त हरिद्वार से पवित्र जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचेंगे और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह कांवड़ यात्रा की व्यापकता को दर्शाता है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *