(लखनऊ,UP)12अगस्त,2026
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में व्यापक मानसूनी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस व्यापक बारिश से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाके के 11 जिलों में भारी बारिश और 30 जिलों में गरज चमक की चेतावनी है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में अवदाब में बदलकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। इसके असर से मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां मजबूत होंगी।
निम्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है– सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर व आस पास के क्षेत्र
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़(साभार एजेंसी)
