बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम मोदी का रोड शो

UP / Uttarakhand

(वाराणसी,UP)30अप्रैल,2026.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। छह स्थानों पर पीएम का ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच स्वागत किया गया।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम ने षोडशोपचार पूजा की और त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया।

बरेका से विश्वनाथ धाम तक पीएम के स्वागत के लिए छह प्वॉइंट बनाए गए थे। बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कई छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। इनके हाथ में पीएम के लिए कुछ संदेश वाला पोस्टर दिखा। बच्चों ने कहा पीएम मोदी को देने के लिए छोटा सा गिफ्ट लेकर आए हैं।

लहुराबीर चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी का एनसीसी कैडेट्स व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। पीएम का स्वागत कर एनसीसी कैडेट्स व महिलाएं भी नजर आईं।

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह प्वॉइंट बनाए गए थे। इन स्थानों पर सुबह से ढोल- नगाड़े बजाए जा रहे थे। पुलिस लाइन चौराहे पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर पुलिस सतर्क रही। बुधवार की सुबह अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने मैदागिन से काशी विश्वनाथ तक निरीक्षण किया। रोड शो के दौरान वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। पीएम की फ्लीट निकलने से पहले ही र

पीएम की सुरक्षा के पुख्ता रहे इंतजाम
पीएम के रोड शो के लिए मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक ट्रैफिक जीरो किया गया। पैदल चलने वालों को भी सड़क से हटाया गया। वहीं बाबा कालभैरव जाने वाले रास्तों पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया था। पुलिस लाइंस से जेल रोड पर स्थानीय लोगों को रोक दिया गया। इस पूरे इलाके को कुछ देर के लिए नो बाइक जोन भी बना दिया गया था।

विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पर भी लगी रोक
पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में कुछ समय के लिए सुगम दर्शन पर भी रोक लगाई गई। वहीं गेट नंबर चार पर भाजपा कार्यकर्ता व नेता पीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहे। गोदौलिया चौक से चार नंबर गेट तक जीरो ट्रैफिक किया गया था।

पीएम की एक झलक पाने को बेताब रहे लोग
पुलिस लाइन मार्ग पर स्थानीय लोग अपने घरों की बालकनी और खिड़कियों से पीएम को देखने के लिए व्याकुल रहे। यहां सुबह से लोग पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *