रोडवेज कर्मी करेंगे राज्यव्यापी चक्का जाम

Hariyana

(सोनीपत,हरियाणा),26अगस्त,2026.

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने 5 और 6 सितंबर को दो दिवसीय राज्यव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। यह निर्णय परिवहन मंत्री की वादाखिलाफी और विभिन्न मांगों को लेकर लिया गया है। बुधवार को कर्मचारियों ने सोनीपत बस अड्डे पर दो घंटे प्रदर्शन किया।

उन्होंने महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का संचालन अनिल आंतिल ने किया। मोर्चा नेताओं ने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री ने 15 दिन में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई है।

कर्मचारियों ने चालक, परिचालक, हेल्पर और मैकेनिकों के हजारों खाली पदों पर भर्ती की मांग की है। उन्होंने परिचालकों और चालकों का वेतनमान बढ़ाने की भी मांग की है। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *