(चंडीगढ़,हरियाणा)26अगस्त,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने ग्लासगो में तिरंगा ऊंचा करने वाले हरियाणा के पदक विजेताओं सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए।
“खिलाड़ी जब देश के लिए मैदान में उतरे तो उसे इस बात की चिंता नहीं होनी चाहिए कि खेल के बाद उसका भविष्य क्या होगा। राज्य सरकार की नीतियां केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खिलाड़ियों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित हैं।”
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने ग्लासगो में तिरंगा ऊंचा किया है, उसी तरह आने वाले वर्षों में ओलंपिक के पोडियम पर भी तिरंगा शान से लहराएगा।(साभार सू वि)
