झारखंड मंत्रिमंडल ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Jharkhand

(रांची,झारखण्ड)26अगस्त,2026

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पुलिस, आपदा प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।

वज्रपात और हीट वेव अब स्थानीय आपदा की सूची से बाहर:

वज्रपात और ग्रीष्म लहर को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा की सूची में शामिल किए जाने के बाद इन्हें झारखंड की विशिष्ट स्थानीय आपदा की सूची से हटाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही प्राकृतिक एवं विशिष्ट स्थानीय आपदाओं से जुड़े विभिन्न विभागीय संकल्पों में भौगोलिक क्षेत्र से संबंधित प्रावधानों में संशोधन को मंजूरी दी गई।

दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी सीटें:

एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर को सुदृढ़ और उन्नत करने के लिए 2026-27 से 2029-30 तक कुल 393.91 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। वहीं, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद के लिए 495.02 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी मिली। दोनों संस्थानों में एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के साथ नए स्नातकोत्तर विषय और पीजी सीटें बढ़ाने की योजना है। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *