(पटना,बिहार)30अगस्त,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने ज्ञान भवन, पटना में आयोजित ज्वेलरी महोत्सव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
उन्होंने इस अवसर पर देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभिन्न ज्वेलरी उत्पादों की जानकारी ली और निर्माताओं से संवाद किया।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि स्वर्णकार एवं आभूषण उद्योग को प्रोत्साहित करना, कारीगरों और व्यवसायियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बिहार में व्यापार एवं उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। (साभार सोशल मीडिया)
