(चंडीगढ़,हरियाणा)04सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संदेश में कहा है कि जन्माष्टमी का पर्व ऐसा पवित्र अवसर है, जब हम भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा और आस्था के साथ याद करते हैं। हरियाणा की पावन धरती भी भगवान श्रीकृष्ण के चरणों से पवित्र हुई। उन्होंने महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ देकर न्याय को विजय बनाया तथा कुरुक्षेत्र में मानवमात्र को गीता का अमर संदेश दिया।(साभार सोशल मीडिया)
