सीएम योगी ने किया शिक्षकों सम्मानित

Uttar Pradesh

(गोरखपुर,UP)05सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी सशक्त और समर्थ हो सकता है, जब उस राष्ट्र की भावनाओं के अनुरूप शिक्षा और संस्कार वहां की युवा पीढ़ी को प्राप्त हो रहे हों और यह कार्य केवल शिक्षक ही कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर जनपद गोरखपुर में समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 81 शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही, ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025’ तथा ‘मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025’ भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सम्मानित गुरुजनों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाईयां दीं तथा महान शिक्षाविद, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पावन स्मृतियों को नमन किया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *