राज्य शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Hariyana

(चंडीगढ़, हरियाणा)05सितंबर,2026

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा 5 सितंबर ,2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 79 चयनित शिक्षकों को उनकी सराहनीय सेवाओं और अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीक के इस युग में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई, बल्कि और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति ने समझ, कौशल, नवाचार और भारतीय मूल्यों को शिक्षा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *