यूपी में गांव-गांव चलेंगी रोडवेज,1540 नए रूटों फर्राटा भरेंगी तीन हजार बसें

UP / Uttarakhand

(लखनऊ UP)02मार्च,2025.

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 हजार गांवों को बस सेवाओं से जोड़ने के लिए परिवहन निगम को निर्देश दिए गए हैं। 1540 नए रूटों को निर्धारित किया गया है। इन रूटों पर महाकुंभ से खाली हुईं बसों को संचालित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक प्रयागराज महाकुंभ के लिए आईं तीन हजार नई बसों को इन नए मार्गों पर संचालित किया जाएगा। जो गांव इसमें बच जाएंगे, उन्हें मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत बस सेवा से जोड़ दिया जाएगा।

गांवों को रोडवेज से जोड़ने का प्लान तैयार:
प्रदेश सरकार ने अब तक 6,638 नई बसें खरीदी हैं। इसमें से तीन हजार बसें महाकुंभ के लिए खरीदी गई थीं। जो अब खाली हो गई हैं। उन्हें नए रूटों पर चलाया जाएगा। इसक द्वारा गांवों को रोडवेज सेवा से जोड़ने का प्लान तैयार है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *