(लखनऊ, UP)05सितंबर,2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज नई दिल्ली में गाजियाबाद स्थित राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, विजयनगर की डॉ. रेनू त्रिपाठी को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया है।
डॉ रेनू त्रिपाठी के अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता से 60 गांव के ड्रॉपआउट एवं स्कूल से बाहर बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उनके द्वारा STEM शिक्षा, अटल टिंकरिंग लैब्स एवं कम लागत वाली शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों में नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का आपका प्रयास अनुकरणीय है।
शिक्षा के क्षेत्र में उनका यह उत्कृष्ट योगदान सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। (साभार सू वि)
