(चंडीगढ़, हरियाणा)07सितंबर,2026.
हरियाणा सरकार ने अनुपालन में कमी (Compliance Reduction) एवं विनियमन-सरलीकरण (Deregulation) अभियान के तहत 28 प्राथमिकता वाले सुधारों में से 21 सुधारों को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार के इस अभियान में हरियाणा अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सुधारों की समीक्षा करते हुए शेष सुधारों को निर्धारित समय-सीमा में लागू करने तथा उनकी प्रगति से संबंधित दस्तावेजी साक्ष्य समय पर एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।(साभार सू वि)
