मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिए टीकाकरण में तेजी के निर्देश

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)11सितंबर,2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, लम्पी स्किन रोग की स्थिति एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए, किए जा रहे उपायों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लम्पी रोग के प्रति पूरी तरह सजग एवं सतर्क है तथा सरकार द्वारा समयबद्ध रूप से की गई तैयारियों के फलस्वरूप स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। राजस्थान राज्य के पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में इस दौरान मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अखिल अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *