(चंडीगढ़,हरियाणा)12सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध् सकेयक्षता में चंडीगढ़ में वाटरशेड डेवलपमेंट कंपोनेंट, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में हरियाणा प्रदेश में दो लाख एकड़ से अधिक भूमि को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य तय करते हुए अधिक से अधिक खंडों को शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही, भूजल रिचार्ज एवं बरसाती जल के संरक्षण और उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में एक्सीलरेटिड इरिगेशन बेनिफिट प्रोग्राम, हर खेत को पानी, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, सघन वाटरशेड डेवलपमेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम, भूमि एवं जल संरक्षण गतिविधियों तथा अटल भूजल योजना की भी समीक्षा की। किसानों को गन्ने की बिजाई में टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए जागरूक करने तथा मोरनी-शिवालिक क्षेत्र में चेक डैम, जल संरक्षण एवं पेयजल गतिविधियों के लिए स्थल चिन्हित करने को कहा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल की हर बूंद का संरक्षण और किसानों तक पर्याप्त सिंचाई सुविधा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। (साभार सू वि)
