(नई दिल्ली)12 सितंबर,2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के हर वर्ग तक समान अवसर, सम्मान और विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, कौशल, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचे और पात्र लोग इनसे जुड़ें, इस दिशा में आयोग की भूमिका को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री निर्मल जैन जी, सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। (साभार सू वि)
