(पटना,बिहार)12सितंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण कर वहां चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। (साभार सू वि)
