(चंडीगढ़,हरियाणा)13सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा राज्य सरकार किसानों की उन्नति एवं उनके आय की वृद्धि के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है ।राज्य सरकार किसानों को आलू की विभिन्न उन्नत व रोग-प्रतिरोधी किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है।
करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिपसोना और कुफरी फ्रायसोना जैसी उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के अर्ली जेनरेशन सीड एवं मिनीट्यूबर्स पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को दिए जा रहे हैं।
किसान उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल (nursery.hortharyana.gov.in) के माध्यम से आसानी से घर बैठे इन बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।(साभार सू वि)
