“चारधाम यात्रा” हेतु आटोमेटेड पार्किंग का निर्माण

Uttarakhand

(देहरादून )13सितंबर,2026

उत्तराखण्ड में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की साल दर साल बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में जुट हुई है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। चार वर्षों में आवास विभाग ने 63 पार्किंग परियोजनाओं के तहत 4202 वाहनों की क्षमता की पार्किंग का निर्माण कराया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के इस कदम से जहाँ पर्वतीय जिलों में आम लोगों और पर्यटकों को जाम से राहत मिली है, वहीं स्थानीय लोगों की राह भी आसान हुई है।

मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर उत्तराखण्ड का आवास विभाग पर्वतीय जनपदों के प्रमुख शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में पार्किंग नेटवर्क के विस्तार में जुटा है। स्थान की उपलब्धता के अनुसार सरफेस पार्किग, बहुमंजिला पार्किंग और ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर अब सरोवर नगरी नैनीताल में पार्किंग की समस्या हल हो सकेगी। प्रदेश सरकार मेट्रोपोल होटल परिसर क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण कर रही है। इस पार्किंग के तैयार होने पर लगभग 700 वाहन यहां पार्क किए जा सकेंगे। वहीं सुप्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्किंग में एक बार में पांच सौ से अधिक वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के दिशानिर्देशों के क्रम में प्रदेश में पार्किंग सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया है। पर्वतीय जनपदों में 63 पार्किंग परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने के बाद पार्किंग की समस्या काफी हद तक हल हो गई है। इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी राहत मिली है।
[1:07 pm, 13/9/2026] Dr Ashok Mishra Ji Msme: हरियाणा सरकार दे रही है उन्नत व रोग प्रतिरोधी बीज

(चंडीगढ़,हरियाणा)13सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए उनके आय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। हरियाणा राज्य सरकार किसानों को आलू की विभिन्न उन्नत व रोग-प्रतिरोधी किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है।

करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिपसोना और कुफरी फ्रायसोना जैसी उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के अर्ली जेनरेशन सीड एवं मिनीट्यूबर्स पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को दिए जा रहे हैं।

किसान उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल (nursery.hortharyana.gov.in) के माध्यम से आसानी से घर बैठे इन बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *