“”विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला” का आयोजन

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)17सितंबर,2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके हुनर को नई पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि स्थानीय हुनर को प्रोत्साहन देकर कारीगरों के जीवन में समृद्धि लाई जाए और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत किया जाए।

इसी क्रम में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026’ पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। साथ ही मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट का वितरण किया गया। ये पहल प्रदेश के कारीगरों और शिल्पकारों को स्वरोजगार, आर्थिक संबल एवं अपने हुनर को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ते हुए कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों एवं स्वदेशी उद्यमों को बढ़ावा मिलने के साथ ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को भी नई गति मिलेगी।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *