(नई दिल्ली)17सितंबर, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आरंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज शालीमार बाग में ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ एवं गिग वर्कर्स विश्राम स्थल का उद्घाटन किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा देश के श्रमयोगियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्हीं के सेवाभाव से प्रेरित होकर हमारा प्रयास है कि दिल्ली के मेहनतकश साथियों तक हर सुविधा सम्मान के साथ और आसानी से पहुंचे। इस केंद्र पर रजिस्ट्रेशन, नवीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, योजनाओं की जानकारी और क्लेम्स से जुड़ी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक भाई-बहन उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
