(वाराणसी,UP)17सितंबर,2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान , आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी के साथ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने पावन नगरी काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने अन्य उपस्थित अतिथियों के साथ इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष’ पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 75 वर्ष पूर्व वडनगर की धरती से शुरू हुई एक सामान्य परिवार के बालक की यात्रा आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री तक पहुंच चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में अपने तप, त्याग, परिश्रम और साधना से 145 करोड़ भारत वासियों को सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ का दर्शन कराया है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सभी के लिए शुभकामनाएं दी हैं
(साभार सोशल मीडिया)
