बाढ़ के स्थिति की समीक्षा की गई

Bihar

(पटना,बिहार)17सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का पूर्ण आकलन दुर्गा पूजा से पहले पूरा कर केंद्र सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी।

वहीं, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान एवं आवश्यक राहत के संबंध में केंद्रीय टीम द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को अवगत कराया जाएगा। बिहार को बाढ़ राहत के लिए अधिकतम सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री जी ने किसानों के हित में केला, मक्का, लीची आदि फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की बात कही, जिससे बेहतर पैदावार, किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि उत्पादों को विदेशों तक पहुंचाने की संभावनाओं को बल मिल सके।

केंद्रीय मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ राहत के क्षेत्र में बिहार ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *