(लखनऊ, UP)20सितंबर,2026
यूपी से मानसून विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर के बाद कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन यह भारी मानसूनी बरसात नहीं होगी। यूपी के साथ देश के कई और राज्यों से सितंबर के अंतिम सप्ताह तक मानसून विदाई ले सकता है।
उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है। इस लेकर मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुर बताया कि शनिवार को प्रदेश के केंद्रीय भागों कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी आदि क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि आज दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों बनारस, प्रयागराज में बारिश की संभावना है। बाकी के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
अतुल कुमार ने बताया कि निचले एवं मध्य क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग से उत्तर पूर्वी अरब सागर तक जा रही द्रोणी के कारण अरब सागर से आ रही नमी के अतिरिक्त प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग पर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
इसके साथ ही शनिवार को पश्चिमी राजस्थान से म वापसी आरंभ होने के साथ ही 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में वर्षा का वर्तमान दौर थम जाएगा। इसके उपरांत उत्तरी अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के उत्तरोत्तर मजबूत होते हुए दक्षिण उड़ीसा-उत्तरी आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत 23 सितंबर ,2026 को पूर्वांचल से वर्षा का नया दौर आरंभ होकर 25 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में सितंबर के महीने में एक से लेकर 16 सितंबर तक औसत से चार फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगर केवल पूर्वी यूपी की बात करें तो यहां औसत से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसत से 5 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।
तेज धूप के बाद बारिश ने दी राहत:
राजधानी में शनिवार को मौसम का अलग मिजाज देखने को मिला। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर 12 बजे के आसपास झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इसके बाद दिन में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ में 13.6 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को बादलों क आवाजाही के साथ मौसम सामान्य बना रहने की उम्माद ह। एक-दो दिन में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।(साभार एजेंसी)
