सीएम योगी ने किया नियुक्ति पत्र वितरण

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)20सितंबर,2026

राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने ने परीक्षा में सफल चयनित हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सपनों को साकार करने हेतु आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब किसी योग्य अभ्यर्थी का चयन शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होता है, तो इससे चयनित अभ्यर्थी के साथ-साथ आमजन के मन में भी शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास और अधिक सशक्त होता है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाईयां दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं ‌।

योगी ने सुनाई पुलिस की जमीन पर कब्जे की कहानी:

सीएम ने कहा कि यूपी पुलिस के पास आज 60 हजार पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग की क्षमता विकसित हो चुकी है। इतने बड़े राज्य में 10 हजार महिला पुलिसकर्मी नहीं थी, आज यह संख्या 44 हजार से अधिक हो चुकी है। पहले माफिया सरकार का संचालन करते थे। पहले केवल दो फोरेंसिक लैब थी। जब हम फोरेंसिक इंस्टीट्यूट के लिए लैंड खोज रहे थे। तब उस समय के डीजीपी ने कहा पुलिस के पास लैंड तो है लेकिन उस पर माफिया का कब्जा है। हमने कहा पुलिस की लैंड पर कब्जा हो गया। उस समय हमने डीजीपी से कहा कि यदि हम डीजीपी होते तो डंडा मारकर सही कर देते। हमने उस माफिया पर एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर होते ही उसने सरेंडर कर दिया।

आज कई जिले ऐसे हैं, जहां पर सर्वाधिक ऊंची बिल्डिंग पुलिस के बैरकों की है। पहले जर्जर बैरकों में कबाड़ के बीच पुलिसकर्मी सोते थे। लखनऊ में बैरक देखने के बाद AU पुलिसवालों के घोड़े देखने गया तो हमें देखकर घोष पड़ा। सोचिए यदि उस पर मैं सवार होता तो उस घाड़ का क्या हाल होता?पहले कॉमन मैन सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा नहीं था। आज हर जिले में पुलिस लाइन हैं।पहले पीएसी की 34 कंपनियां समाप्त कर दी गई थीं(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *