मुख्यमंत्री रेखा की “नायर शिखर सम्मेलन” में सहभागिता

Dehli / NCR

(नई दिल्ली)20सितंबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता आज नायर सर्विस सोसाइटी (NSS) दिल्ली और ग्लोबल नायर सेवा समाज द्वारा आयोजित ‘नायर शिखर सम्मेलन 2026’ एवं ‘विद्याधिराजोलसवम’ समारोह में सम्मिलित हुईं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि महान संत और समाज सुधारक चट्टम्पी स्वामीकल ने सामाजिक भेदभाव और जातिगत रूढ़ियों के विरुद्ध समाज को जागरूक कर समानता और समरसता का संदेश दिया। यह आयोजन उनके इन्हीं विचारों को आगे बढ़ाता है। इसी भावना के साथ दिल्ली में रह रहे केरल के हमारे भाई-बहन अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए दिल्ली की विविधता को समृद्ध कर रहे हैं।

इस अवसर पर ब्रह्मर्षि डॉ. मोहनजी, स्वामी निजामृतानंद पुरी जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री श्रीपाद येसो नाईक जी, श्री सुरेश गोपी जी सहित नायर सर्विस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *