सीएम भजनलाल द्वारा 117 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)29 सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने खैरथल में आयोजित कार्यक्रम में अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के विकास हेतु, 117 करोड़ रुपये के 95 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि, हमारी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त कर, ग्राम पंचायत स्तर तक सहकारी समितियों को सक्रिय किया है। यही कारण है कि, करीब 10 लाख नए सदस्य सहकारिता से जोड़े जा चुके हैं। पिछले ढाई वर्षों में, दूध का उत्पादन प्रतिदिन 34 लाख लीटर से बढ़कर, 47 लाख लीटर हो गया है। वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ ही, राज्य सरकार भी किसानों के हित में अतिरिक्त सम्मान निधि उपलब्ध करवा रही है।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने क्षेत्र में, सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ ही पुस्तकालय, पार्क, गौशाला, किसान सेवा केंद्र, खेल मैदान सहित, 72 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार सड़क, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित,23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *