(चंडीगढ़,हरियाणा) 29सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला और फरीदाबाद हादसों के पीड़ितों के परिवारों को ₹5 लाख प्रति पीड़ित की सहायता राशि दी जाएगी।
बता दें कि ज्ञात हुआ है कि कुरुक्षेत्र में 24 सितंबर के हादसे के 6, सिरसा में 24 सितंबर के हादसे के 3, अंबाला में 27 सितंबर के हादसे के 6 पीड़ितों तथा फरीदाबाद में कल जान गंवाने वाली बच्ची के परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हरियाणा सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।(साभार सोशल मीडिया)
