प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)29सितंबर,2026

उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। डीजीपी कार्यालय से संबद्ध चल रहे आईजी डॉ. मनोज कुमार को पीएसी वेस्ट जोन मुरादाबाद भेजा गया है।

राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान लखनऊ में तैनात आईजी हेमराज मीणा को उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में इसी पद पर तैनाती दी गई है।

38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सेनानायक राजेश द्विवेदी को डीजीपी कार्यालय में एसपी चुनाव प्रकोष्ठ बनाया गया है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *