प्रदेश में खिली तेज धूप;आठ डिग्री तक चढ़ा पारा

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)29सितंबर,2026

कई दिनों की बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को धूप खिलने से मौसम ने करवट लिया। बारिश और तेज हवाओं की रफ्तार थमने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय रहा मौसम तंत्र अब कमजोर पड़ गया है। इसके असर से अगले एक सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

इधर पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में बादलों की आवाजाही भी रही। बिजनौर में सर्वाधिक 95 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मुरादाबाद में 72 और अमरोहा में 71 मिमी बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश थमने और धूप खिलने से अब तापमान बढ़ेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *