सीएम सैनी ने किया राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)30सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा रास्ता स्पष्ट है – नागरिकों पर अतिरिक्त कर का बोझ डाले बिना राज्य की वित्तीय क्षमता बढ़ाना और हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में ‘कर एवं राजस्व को सुदृढ़ करने’ के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित होकर देशभर से आए नीति-निर्माताओं,कर प्रशासकों, अर्थशास्त्रियों,शिक्षाविदों एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की आर्थिक प्रगति को नई गति देने के लिए कर एवं राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। हरियाणा विजन-2047 में भी एक मजबूत एवं टिकाऊ राजस्व व्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि इस सम्मेलन में होने वाला विचार-मंथन हरियाणा को नई आर्थिक ऊंचाइयों तक ले जाने में भूमिका निभाएगा।(साभार सोशल मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *