(पटना,बिहार)01अक्टूबर,2026.
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी के साथ बिहार में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग एवं NHAI की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, पटना रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं को गति देने और सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार में सुदृढ़ सड़क एवं राजमार्ग नेटवर्क के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया(साभार सोशल मीडिया)
