मुख्यमंत्री सैनी,श्रीमद्भागवत महापुराण में शामिल

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)01अक्टूबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में सत्संग आध्यात्मिक शांति का माध्यम होने के साथ-साथ अच्छे संस्कार और सकारात्मक दृष्टिकोण का आधार भी है। यह हमें अपनी जड़ों, मूल्यों और सेवा के भाव से जोड़ता है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा है कि पटियाला के पंजोला में आयोजित ‘श्रीमद्भागवत महापुराण कथा’ में सम्मिलित होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। गुरुओं की पावन धरती पंजाब की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा सदैव हमें भक्ति, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाती है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि उक्त कथा के पावन वातावरण में भक्ति और अध्यात्म की अनुभूति मन को आत्मिक शांति प्रदान करने वाली रही। प्रभु श्रीकृष्ण जी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और हम सभी को सत्य, सेवा एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *