मुख्यमंत्री योगी द्वारा बापू और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)02अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर भजन भी सुने।

सीएम योगी ने इस अवसर पर एक्स पर कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं।

श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी सीएम योगी ने याद किया और कहा कि ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से देश के सैनिकों व अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा भरने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

सीएम योगी ने लिखा है कि आपका दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन देश वासियों के लिए युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *