(पटना,बिहार)07अक्टूबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज रोहतास जिले के सासाराम में बेदा से मोकर तक सिंचाई नहर के बांध पर ₹122.39 करोड़ की लागत से निर्मित आर०ओ०बी०/पुल सहित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस बाईपास पथ के निर्माण से सासाराम शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री जी ने ‘रोहतास जल संजीवनी’ का भी शुभारंभ किया तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं उसके पुनर्जीवन पर विशेष जोर दिया।(साभार सोशल मीडिया)
