(पटना,बिहार)08अक्टूबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी Samrat Choudhary के मुख्य आतिथ्य एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) के तहत चयनित लाभुकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त की राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार, पटना में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चयनित लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि का हस्तांतरण किया गया। साथ ही, पहले से चयनित लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि सहित 7,000 से अधिक लाभुकों के खातों में राशि हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री जी ने बिहार के सभी जिलों में स्थापित एमएसएमई केंद्रों का उद्घाटन किया, जो स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को मार्गदर्शन, सुविधा एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे।
कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति, 2026, मुख्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग क्लस्टर विकास योजना (CM-CDP), 2026 तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली (MSEFC), 2026 बुकलेट का विमोचन किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों की सफलता की कहानियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन हुआ।
कार्यक्रम को माननीया उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मो. जमा खान, माननीया पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती रमा निषाद, माननीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रोशन तथा उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, BIADA के प्रबंध निदेशक श्री नवीन कुमार, निदेशक एमएसएमई श्री अमन समीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
