(नई दिल्ली)14अक्टूबर,2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत MCD स्कूलों के 5 लाख से अधिक बच्चों की यूनिफॉर्म और स्कूल बैग के लिए ₹70.69 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने 10 AI एवं रोबोटिक्स लैब, 1,500 प्रिंटर, ‘Science on Wheels’ और 60 क्रोमबुक जैसी आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा ने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा उनसे भी आगे बढ़े। हमारी सरकार इसी सपने को साकार करने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के हर संभव अवसर उपलब्ध करा रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी, महापौर श्री प्रवेश वाही जी एवं उपमहापौर श्रीमती मोनिका पंत जी उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
