सीएम सम्राट ने “भावांजलि धरोहर” किया में प्रतिभाग

Bihar

(पटना,बिहार)16अक्टूबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज पटना स्थित बापू टावर में Patna Literary Festival की ओर से आयोजित ‘भावांजलि धरोहर-2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ-साथ संगीत भी आवश्यक है। संगीत की धुन और ताल मन को सुकून देने के साथ स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपुरी, मैथिली, अंगिका, वज्जिका और मगही जैसी क्षेत्रीय भाषाएँ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक विद्यालयों में क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू करने की दिशा में कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने संगीत के क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से पहल करने के इच्छुक लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करेगी।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *