सीएम ने की “पीएम कुसुम योजना” की समीक्षा

Bihar

(पटना,बिहार) 24सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में गंगा, गंडक एवं कोसी नदी परियोजनाओं, बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 2400 (3×800) मेगावाट पीरपैंती पावर प्लांट तथा पीएम-कुसुम योजना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने कृषि फीडरों के सोलराइजेशन का कार्य तेजी से पूरा करने तथा राजकीय नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने कोसी नदी प्रणाली में दीर्घकालिक बाढ़ जोखिम न्यूनीकरण की रणनीति, गाद प्रबंधन को प्राथमिकता देने तथा नए बैराज के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *