सीएम सैनी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)17अक्टूबर,2026

हरियाणा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की प्रेस वार्ता की। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए प्रदेशवासियों के विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवरात्रों एवं आगामी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सेवा, सुशासन और जवाबदेही के संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को ₹86,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश को ₹7 लाख करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में हरियाणा अग्रणी योगदान देने के लिए संकल्पबद्ध है।

किसानों के हित में सभी 24 फसलों की MSP पर खरीद की व्यवस्था अपनाई गई है। पिछले दो वर्षों में किसानों के खातों में ₹7,882 करोड़ पहुंचाए गए तथा बाजरे की भावांतर भरपाई के तहत 1.56 लाख किसानों को ₹360 करोड़ दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.56 लाख मकान उपलब्ध कराए गए हैं। गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1,50,538 सोलर रूफटॉप स्थापित किए जा चुके हैं।

युवाओं को रोजगार देने की दिशा में पिछले दो वर्षों में 46,500 सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं। पिछले 12 वर्षों में लगभग 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। प्रदेश में 885 रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों में 84 राजकीय महाविद्यालय खोले गए और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 और 10 सेक्टोरल नीतियां लागू की गई हैं। इनके तहत अगले पांच वर्षों में ₹5 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य है।

स्वीडन दौरे के दौरान प्रमुख औद्योगिक कंपनियों के साथ बैठकों में ₹4,000 करोड़ के निवेश पर सहमति बनी, जिससे 11,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सिंगापुर दौरे में भी ₹5,500 करोड़ के निवेश पर सहमति बनी। पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स एवं तकनीक-आधारित कारोबार के नए केंद्रों के रूप में विकसित करने की योजना है। दोनों दौरों के दौरान निवेशकों को अप्रैल में आयोजित होने वाली हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2027 के लिए आमंत्रित किया गया।

हरियाणा सरकार जनकल्याण, रोजगार, किसान हितों और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *