सीएम द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के तैयारियों की समीक्षा

Uttar Pradesh

(वाराणसी,UP)25अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद वाराणसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आगामी 25, 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि PET-2026 के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की जाए। परीक्षा तिथियों में सभी केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री जी ने परीक्षा सामग्री एवं गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों एवं टेम्पो स्टैंड पर स्वच्छता के लिए विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने पुलिस तंत्र को सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने सर्वाधिक परीक्षार्थियों वाले जनपदों के जिलाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी और पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि PET-2026 का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *