“रामायण मानवता का संविधान है”-सीएम नायब सैनी

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)26अक्टूबर, 2026

महर्षि वाल्मीकि जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संतों का आगमन सौभाग्य है। उन्होंने X पर लिखा कि वाल्मीकि अनुयायियों का संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ में आना गौरव की बात है।

सीएम ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद करते हुए कहा कि आदिकवि वाल्मीकि ने रामायण के जरिए दुनिया को मर्यादा में रहने, मानवता की सेवा और भेदभाव मिटाने की सीख दी है।

उनके अनुसार रामायण सिर्फ एक धर्म ग्रंथ नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए एक आदर्श संविधान के समान है, जो जीवन जीने की राह दिखाती है।

सीएम ने कहा कि वाल्मीकि समुदाय का देश के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने SC आरक्षण में वर्गीकरण लागू किया है और समाज के हितों की सुरक्षा के लिए विभिन्न आयोग बनाए हैं।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *