(कानपुर,UP)26अक्टूबर 2026
वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर को बड़ी सौगात देंगे। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर आज के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नए उत्तर प्रदेश में जन-सुविधाओं को मजबूत करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य के साथ वह आज कानपुर के ऐतिहासिक स्थल बिठूर जा रहे हैं, जिसे महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि माना जाता है।
बिठूर में सीएम बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 411 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे इलाके में सड़क, जलापूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
बिठूर के बाद सीएम लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस समिट में बड़ी वैश्विक कंपनियों और नामी विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे, जिससे प्रदेश में तकनीक, रिसर्च और स्किल बेस्ड नौकरियों के नए रास्ते खुलेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाने और युवाओं को यूपी में ही वैश्विक मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।(साभार सोशल मीडिया)
