गुजरात में उद्यमियों से बोले सीएम सैनी-“हरियाणा आपके विस्तार का भरोसेमंद साझेदार”

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)28अक्टूबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुजरात दौरे के दौरान वहां बसे हरियाणा के प्रवासी उद्यमियों के साथ संवाद किया। इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी।

सीएम सैनी ने लिखा कि आज गुजरात में हरियाणा के प्रवासी उद्यमी साथियों से संवाद कर बेहद खुशी हुई। अपनी मेहनत और हुनर से आपने गुजरात की प्रगति में योगदान देते हुए हरियाणा का मान भी बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को हरियाणा की नई औद्योगिक नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026’ और 9 क्षेत्र-विशेष नीतियों के साथ राज्य सरकार निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है। अब हरियाणा सिर्फ कृषि प्रधान नहीं, बल्कि उद्योग फ्रेंडली प्रदेश बन रहा है।

सीएम ने कहा कि हरियाणा आपके अगले औद्योगिक विस्तार का भरोसेमंद साझेदार बनने को तैयार है।

उन्होंने सभी प्रवासी उद्यमियों को अप्रैल 2027 में प्रस्तावित ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि आइए, अपनी माटी से जुड़े इस आत्मीय रिश्ते को साझा प्रगति की नई साझेदारी में बदलें।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *