22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 युवा लेंगे एकता दिवस में हिस्सा

Bihar

(पटना,बिहार)29अक्टूबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पेज पर जानकारी दी गई है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने एकता दिवस के अवसर पर बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1,100 प्रतिभागियों को लेकर गुजरात के एकता नगर जाने वाली पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये सभी प्रतिभागी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। सरदार पटेल की 150 फीट से अधिक ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सान्निध्य में यह राष्ट्रीय आयोजन हर साल देश की एकता का प्रतीक बनता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन के अनुरूप है। यह यात्रा न केवल राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करेगी, बल्कि समावेशी विकास के प्रति बिहार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

बताया गया कि नक्सलवाद से मुक्त हुए जिलों के युवाओं को इस यात्रा में विशेष रूप से शामिल किया गया है, ताकि वे विकास की मुख्यधारा और राष्ट्रीय एकता की भावना से और अधिक मजबूती से जुड़ सकें।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *