मनीषा भानवाला,विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड विजेता पहली भारतीय महिला

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)31अक्टूबर,2026.

हरियाणा की बेटी मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 59 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में उन्होंने अमेरिका की एबिगेल नेट को 8-6 से हराया।

फाइनल में मनीषा की शुरुआत खराब रही और वह 0-6 से पिछड़ गईं। मुकाबला हाथ से निकलता दिख रहा था, लेकिन उन्होंने आखिरी क्षणों में जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार 8 अंक जुटाए और गोल्ड अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ मनीषा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। वह सुशील कुमार के बाद गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। सुशील ने 2010 में यह कारनामा किया था। इस बार नीलम सिरोही और काजल ढोचक ने रजत, जबकि तनुमु शर्मा ने कांस्य जीता।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बधाई देते हुए कहा कि मनीषा ने देश और हरियाणा का मान बढ़ाया है।

जींद के किसान परिवार की 29 वर्षीय मनीषा ने यह पदक अपने दिवंगत पिता सुरेश को समर्पित किया है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *