काशी को मिली तीन नई रेल सौगात

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)31अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के साथ शनिवार को काशी में तीन नई रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

काशी में आयोजित समारोह में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-राजातालाब और बनारस-प्रयागराज रामबाग के बीच नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दो आध्यात्मिक नगरों को जोड़ने वाला यह अभिनव प्रयोग अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे काशी और प्रयागराज के श्रद्धालुओं, अधिवक्ताओं तथा दोनों शहरों के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से काशी से दिल्ली तक की यात्रा अधिक तेज और आरामदायक होगी, वहीं वाराणसी सिटी और बनारस से शुरू हुई लोकल सेवाएं दैनिक यात्रियों के लिए वरदान हैं।

उन्होंने इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *